September 27, 2026 1:24 pm

BREAKING NEWS

CM मोहन यादव ने पैतृक मकान में चलाई गेती, सिंहस्थ 2028 के मेगा प्लान का आगाज EPF खाताधारक सावधान: शादी या बच्चे के जन्म के बाद तुरंत अपडेट करें ई-नॉमिनेशन, वरना अटक सकती है पेंशन और ₹7 लाख का मुफ्त बीमा 29 वर्ष की उम्र में दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन से गहरा सदमा: विशेषज्ञों ने बताया युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं गंभीर हृदय रोग वंदे भारत, राजधानी या शताब्दी? जानें तीनों ट्रेनों में कौन है ट्रैक का ‘असली बॉस’—स्पीड, सीट और सुविधाओं की पूरी तुलना गर्भावस्था में दुर्लभ संक्रमण और ऑटिज्म का खतरा: स्वीडन के बड़े अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा CM के लिए आएगा ₹250 करोड़ का नया जेट, विदेशी पायलट संभालेंगे कमान

चित्रकूट जिले के आंचलिक क्षेत्रों में बारिश से खिले किसानों के चेहरे फ़सल के लिए आसमान से अमृत की बरसात

चित्रकूट जिले के आंचलिक क्षेत्रों में मवाठ की बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। इस वर्षा को फसलों के लिए अमृत के समान माना जा रहा है। गेहूं, अरहर, चना और सरसों की फसलों को इससे विशेष लाभ मिलेगा। 

बारिश के साथ तेज गैलन (हवा) चलने से ठंडक भी बढ़ गई है, जिससे मौसम और सुहाना हो गया है। क्षेत्र के किसान अब बेहतर फसल उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को भी बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाओं के साथ बारिश का यह दौर फसलों के लिए बेहद अनुकूल है। किसान इस मौसम का भरपूर लाभ उठाने की तैयारी में जुट गए हैं। 

किसानों की प्रतिक्रियाएं

स्थानीय किसान रघुनाथ सिंह ने कहा, “मवाठ की बारिश हमारे लिए वरदान है। इससे रबी फसलों को नई जान मिलेगी।” वहीं, एक अन्य किसान राम विशाल, और और रामनारायण ने बताया कि सरसों और चने की फसल इस बारिश से और बेहतर होगी। 

चित्रकूट के किसान इस मौसम को ईश्वर का आशीर्वाद मान रहे हैं और आने वाले दिनों में फसलों से अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!