September 13, 2026 4:03 am

BREAKING NEWS

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली नहीं गुजरात में: 70 साल पुरानी परंपरा टूटने पर मचे सियासी घमासान के बीच भड़के परेश रावल, बोले- ‘क्या गुजरात पाकिस्तान में है?’ मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले नस्लवादी विवाद में घिरी ट्रंप सरकार, भारतीय वोटर्स खिसकने के डर से हटाया गया कंट्रोवर्शियल एड चिराग पासवान से लेकर रोहिणी आचार्य तक, 80 के दशक के फिल्मी और विंटेज स्टाइल की खुमारी में डूबे नजर आ रहे राजनेता यूपी में जमीन बंटवारा, खतौनी और EWS सर्टिफिकेट पाना हुआ बेहद आसान: योगी सरकार ने लॉन्च किए 3 नए डिजिटल पोर्टल 14 सितंबर 2026 को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का महासंयोग: दोनों व्रत रखने का नियम, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ और महंगा: अब Cash on Delivery पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, फूड डिलीवरी कंपनियों ने बढ़ाई फीस; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नए साल पर मानिकपुर जंक्शन से निजामुद्दीन के लिए जा रही संपर्क क्रांति के समय पर बदलाव हुआ

चित्रकूट : आज 1 जनवरी 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस नये साल पर कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों में सबसे बड़ा बदलाव वो है, जो यात्रियों के लिए सीधी जानकारी  जुड़ी हुई है। अगर आप भी नए साल में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, खासकर चित्रकूट के मानिकपुर जंक्शन से संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़ने का सोच रहे हैं, तो आपको इस ट्रेन के नए समय के बारे में जानना बेहद जरूरी है.

ट्रेन के समय में हुआ बदलाव

चित्रकूट के मानिकपुर जंक्शन से निजामुद्दीन तक जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया गया है.पहले यह ट्रेन रोजाना देर शाम 6:25 बजे मानिकपुर जंक्शन से निजामुद्दीन के लिए प्रस्थान करती थी, लेकिन अब से यानी 1 जनवरी 2025 से यह ट्रेन शाम 6:15 बजे रवाना होगी,यह बदलाव नए साल के पहले दिन से प्रभावी हो गया है, और अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करने का इरादा रखते हैं, तो अब आपको इसके नए समय के मुताबिक स्टेशन पहुंचना होगा।

अधिकारी ने दी जानकारी

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन के समय में यह परिवर्तन यात्रियों के बेहतर अनुभव के लिए किया गया है। पहले यह ट्रेन शाम 6:25 बजे मानिकपुर से चलती थी, लेकिन अब यह नए समय के मुताबिक 6:15 बजे स्टेशन से रवाना होगी। इसके अलावा, मानिकपुर से झांसी जाने वाली मेमो ट्रेन के नंबर में भी बदलाव किया गया है। पहले इस ट्रेन का नंबर 01816 था, लेकिन अब इसका नया नंबर 64612 कर दिया गया है,नए साल की शुरुआत में यह बदलाव उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है जो नियमित रूप से मानिकपुर से दिल्ली संपर्क क्रांति ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!