
गाजियाबाद में मंगलवार को पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई. दोपहर करीब 1 बजे किसान प्रदर्शनकारी दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया.
किसान आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गए और बैरिकेड हटाने की कोशिश करने लगे. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. घटनास्थल पर 20 मिनट तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. बाद में अधिकारियों ने किसानों को शांत कराया।
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में देशभर के किसानों ने मंगलवार को दिल्ली के किसान घाट तक मार्च निकालने का ऐलान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए यूपी से भी किसान दिल्ली जा रहे थे. इसे देखते हुए दिल्ली और यूपी के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस किसानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थी.
पहले विरोध प्रदर्शन की 3 तस्वीरें

दिल्ली जा रहे किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया.

किसान लगातार नारेबाजी करते रहे.

पुलिस ने किसानों को बसों में बिठाकर गाज़ीपुर बॉर्डर से दूर भेज दिया.









