November 13, 2026 8:27 pm

BREAKING NEWS

बैटरी चालित ट्रायसाइकिल से सोमारू के जीवन में आया स्वावलंबन और सम्मान का नया सवेरा

रायपुर, 22 जुलाई 2026

बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने सोमारू जैसे दिव्यांगजनों के जीवन में एक नई क्रांति ला दी है। बिना किसी पर निर्भर हुए, वे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। इस सुविधा से उनके दैनिक कार्य आसान हो गए हैं, जिससे उन्हें न केवल आवागमन में सहूलियत मिली है, बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर स्वावलंबी बन रहे हैं।

जीवन में स्वावलंबन और सम्मान का एक नया सवेरा लाया बैटरी चालित ट्रायसाइकिल

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।  नारायणपुर जिले के ग्राम गुडरीपारा के निवासी 47 वर्षीय श्री सोमारू नेताम का जीवन इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। समाज कल्याण विभाग की पहल से मिली बैटरी चलित ट्रायसाइकिल ने न केवल उनकी शारीरिक सीमाओं को पीछे छोड़ दिया, बल्कि उनके जीवन में स्वावलंबन और सम्मान का एक नया सवेरा भी लाया है।

​संघर्ष की राह से आत्मनिर्भरता का सफर

​           श्री सोमारू नेताम 75 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगता के साथ जीवन यापन कर रहे थे। एक समय था जब दैनिक कामकाज, बाजार जाना, अस्पताल पहुंचना या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें पूरी तरह परिजनों और पड़ोसियों पर निर्भर रहना पड़ता था। दूसरों पर यह निर्भरता उनके आत्मविश्वास को धीरे-धीरे कम कर रही थी और कई बार जरूरी काम भी समय पर पूरे नहीं हो पाते थे। ​उनकी इस स्थिति में बदलाव तब आया, जब छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की ‘मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल (बैटरी चलित) प्रदाय योजना’ के तहत उन्हें बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। यह छोटी सी सुविधा उनके जीवन का सबसे बड़ा संबल बन गई।
​
घर की चौखट से बाजार और बैंक तकआवागमन हुआ आसान 

​ट्रायसाइकिल मिलने के बाद सोमारू नेताम का जीवन पूरी तरह बदल गया। अब वे बिना किसी की मदद के बैंक, बाजार, अस्पताल और अन्य स्थानों पर स्वयं आ-जा रहे हैं। आवागमन आसान होने से उनके सभी कार्य बिना किसी देरी के समय पर पूरे हो रहे हैं। इसी तरह सामाजिक गतिविधियों और पारिवारिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उनकी आत्मनिर्भरता से परिवार के सदस्यों को भी बड़ी मानसिक और व्यावहारिक राहत मिली है। श्री ​सोमारू नेताम ने कहा कि यह बैटरी चलित ट्रायसाइकिल मेरे लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि मेरी आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई शुरुआत है। अब मुझे अपने काम के लिए किसी का मुंह नहीं ताकना पडता है।

​          सोमारू नेताम ने इस अमूल्य सहयोग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं समाज कल्याण विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया है। ​सोमारू नेताम की यह सफलता की कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां सही और पात्र व्यक्ति तक सही समय पर पहुंचती हैं, तो वे समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग को भी मुख्यधारा से जोड़ देती हैं। उचित सहयोग और अवसर मिले, तो दिव्यांगजन भी पूरे सम्मान और स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एमसीबी/13 नवंबर 2026/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर (जनकपुर) अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा जमथान स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं संस्थागत प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जाता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान ने इन निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्ता प्रमाणित की है। इस उपलब्धि से जमथान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं को भी NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित कर NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला प्रमाणन इसी दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। इससे जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी अपनी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की प्रेरणा मिलेगी। टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन से मिली सफलता जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा मरीजों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और नियमित गुणवत्ता सुधार गतिविधियों के कारण केंद्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इस सफलता को जिले में गुणवत्तापूर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!