BREAKING NEWS

ZIM बनाम IND दूसरा T20I ड्रीम11 भविष्यवाणी: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और चोट अपडेट – भारत का जिम्बाब्वे दौरा 2026 डीएस बनाम सीके ड्रीम11 भविष्यवाणी: मैच 12 प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, चोट अपडेट जीजी बनाम केआर ड्रीम11 भविष्यवाणी: मैच 11 प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, चोट अपडेट मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर किया नमन

 

रायपुर, 23 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहस एवं अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका अदम्य साहस, अटूट आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज़ाद जी ने अपने संघर्ष, त्याग और बलिदान से देश के युवाओं में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की अलख जगाई। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा का स्रोत है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी के आदर्श और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देश की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!