July 30, 2026 10:31 pm

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्रमिकों के खाते में 31 जुलाई को अंतरित होगी 6.82 करोड़ की राशि राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सुचारू संचालन के लिए जल संचय और जल संरक्षण जरूरी – श्री अरुण साव लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 युवाओं के सुरक्षित भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का मिला-जुला रूप: ​छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र में झमाझम तो बस्तर में आस

​रायपुर, 30 जुलाई 2026

​छत्तीसगढ़ में इस साल मानसूनी बादलों की चाल अलग-अलग अंचलों में अलग रंग दिखा रही है। मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में जहां नदियां-नाले उफान पर हैं और जलाशयों में तेजी से जलभराव हो रहा है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 29 जुलाई 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 485.9 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत (515.9 मिमी) का 94.2 प्रतिशत है। ​केवल 29 जुलाई को ही प्रदेश भर में औसतन 38.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जिलों में धान रोपाई के कामों में तेजी आ गई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड तो महासमुंद और रायपुर में भी झमाझम

​इस मानसूनी सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में प्रदेश में सबसे शीर्ष पर बना हुआ है। यहां अब तक सामान्य से लगभग दोगुनी यानी 195.5% (772.0 मिमी) वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
​इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी बादलों ने जमकर मेहरबानी दिखाई है। महासमुंद में सामान्य का 147.5% (698.3 मिमी), रायपुर में 132.0% (579.4 मिमी) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार जांजगीर-चांपा में 131.6% (708.2 मिमी), बलरामपुर में 130.1% (471.4 मिमी), और बलौदाबाजार में 125.0% (607.7 मिमी) बारिश हो चुकी है। इन जिलों में लगातार हो रही वर्षा से खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है।

सबसे कम बारिश बीजापुर जिले में दर्ज की गई है, जहां अब तक औसत का मात्र 51.3% (484.3 मिमी) पानी ही बरसा है। ​इसी तरह सुकमा में 54.5% (395.0 मिमी), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 57.3% (356.0 मिमी), बस्तर (जगदलपुर) में 58.4% (365.9 मिमी), कांकेर में 62.5% (407.8 मिमी), कोंडागांव में 63.3% (377.4 मिमी), और सरगुजा में 70.9% (267.1 मिमी) ही वर्षा हो सकी है। ​प्रदेश के सभी 33 जिलों में बारिश की स्थिति इस प्रकार रही सारंगढ़-बिलाईगढ़ (772.0 मिमी | 195.5%), 132.0%), 131.6%), गरियाबंद (625.2 मिमी | 121.8%), सक्ती (550.2 मिमी | 117.2%), दुर्ग (462.4 मिमी | 114.1%), बिलासपुर (556.8 मिमी | 110.5%), धमतरी (558.9 मिमी | 106.8%), बालोद (562.1 मिमी | 106.4%), कोरिया (457.1 मिमी | 101.7%), और मुंगेली 488.2 मिमी  वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज  की जा चुकी है।

​सामान्य वर्षा की श्रेणी में शामिल जिले (80% से 100%)

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (426.8 मिमी | 99.3%), कोरबा (540.0 मिमी | 98.6%), सूरजपुर (484.0 मिमी | 98.3%), रायगढ़ (517.8 मिमी | 98.1%), राजनांदगांव (442.3 मिमी | 96.0%), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 461.3 मिमी वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज  की जा चुकी है। इसी प्रकार  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (346.4 मिमी | 91.3%), दंतेवाड़ा (552.9 मिमी | 84.1%), कबीरधाम (322.5 मिमी | 82.9%), और नारायणपुर (499.3 मिमी | 80.2%)। ​सामान्य से कम बारिश वाले जिले में बेमेतरा (308.4 मिमी | 77.5%), जशपुर (381.6 मिमी | 74.4%), सरगुजा (267.1 मिमी | 70.9%), कोंडागांव (377.4 मिमी | 63.3%), कांकेर (407.8 मिमी | 62.5%), बस्तर (365.9 मिमी | 58.4%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (356.0 मिमी | 57.3%), सुकमा (395.0 मिमी | 54.5%), और बीजापुर 484.3 वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज  की जा चुकी है।

​24 घंटों में कहाँ कितनी वर्षा

​बीते 24 घंटों के दौरान महासमुंद में सबसे अधिक 101.5 मिमी, गरियाबंद में 92.5 मिमी, धमतरी में 90.8 मिमी, रायपुर में 79.7 मिमी, बीजापुर में 74.0 मिमी तथा बालोद में 69.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
​लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और आपदा राहत टीमों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों और नदियों के तटीय क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!