October 27, 2026 12:47 am

BREAKING NEWS

बस्तर में खेलों का महाकुंभ : ‘बस्तर ओलंपिक 3.0’ के लिए बस्तर जिले के हर विकासखंड में निकलेगी जनजागरूकता रैली, पंजीयन 30 अक्तूबर तक ग्वालियर में त्योहार से पहले बड़ी बरामदगी, 600 किलो विस्फोटक सामग्री पकड़ी; कार्बाइड गन पर पहले ही लग चुका है बैन 27 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे रहना होगा सावधान सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद का नए सिरे से गठन, 69 सदस्य मिलकर संभालेंगे जिम्मेदारी महतारी वंदन की बचत से दीपिका ने शुरू किया सिलाई का काम अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर भड़के धामी, उत्तराखंड की जनता से माफी मांगने की मांग

मकर संक्रांति पर घर लौटे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भौंरी गांव में सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गम में डुबो दिया। अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करने वाले फूलचंद (पुत्र भगवान दास) मकर संक्रांति के अवसर पर अपने परिवार से मिलने घर लौटे थे। लेकिन त्यौहार की खुशी मातम में बदल गई, यह घटना शनिवार देर रात्रि की बताई जा रही है। जब फूलचंद को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, फूलचंद भंवरी गांव से अपने घर कुंडी हर जा रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक फूलचंद की मौत हो चुकी थी। 

परिजनों में मचा कोहराम

मौत की खबर सुनते ही फूलचंद के परिवार में कोहराम मच गया। मकर संक्रांति की तैयारियां कर रहे परिजनों को इस दर्दनाक खबर ने तोड़कर रख दिया। पूरे गांव में मातम पसर गया। 

पुलिस की कार्यवाही

सूचना मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर न्याय दिलाया जाएगा। 

त्यौहार के मौके पर हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। फूलचंद के घरवालों और गांववालों के लिए यह हादसा एक ऐसी त्रासदी है, जिसे भुला पाना मुश्किल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!