August 1, 2026 12:13 am

एक ही केंद्र पर मिली तीन अहम सुविधाएं, ग्रामीण की आसान हुई राह

रायपुर, 31 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सेवा सेतु केंद्र सुशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। अब नागरिकों को आय, जाति, निवास सहित विभिन्न शासकीय प्रमाण-पत्रों और सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। एक ही स्थान पर मार्गदर्शन, आवेदन और निर्धारित समय-सीमा में समाधान मिलने से लोगों का समय और धन दोनों बच रहे हैं।
कोरबा जिले के भैंसमा क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा निवासी श्री चीन्हा राम इसका ताजा उदाहरण हैं। लंबे समय से जाति, निवास और आय प्रमाण-पत्र नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं और आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र, भैंसमा में आवेदन किया, जहां कर्मचारियों ने पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया और सभी औपचारिकताएं सरलता से पूरी कराईं।
निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें तीनों आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिए गए। इससे न केवल उनकी परेशानी दूर हुई, बल्कि भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने का रास्ता भी आसान हो गया।

श्री चीन्हा राम ने बताया कि पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब एक ही स्थान पर पूरी प्रक्रिया पूरी होने और समय पर प्रमाण-पत्र मिलने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ’’सेवा सेतु केंद्र’’ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी पहल साबित हो रहे हैं। इससे शासन की सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आम नागरिकों तक पहुंच रही हैं, जो सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!