August 5, 2026 9:49 am

‘कौन बेनकाब हुआ? बड़े-बड़े पहलवान, वर्ल्ड चैंपियन लेकिन मेरा केस उन लोगों के लिए उदाहरण है…’, बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की हुंकार

Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत के इस फैसले पर बृजभूषण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज बड़े-बड़े पहलवान और वर्ल्ड चैंपियन बेनकाब हुए हैं।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘मेरे लिए यह एक बहुत बड़ा दिन है। आज इसमें वर्ल्ड चैंपियन, ओलंपिक मेडलिस्ट बेनकाब हुए हैं। देश की बड़ी-बड़ी पार्टियां बेनकाब हुई हैं। तमाम ऐसे लोग बेनकाब हुए जो मुख्यमंत्री थे। मेरा केस उन लोगों के लिए उदाहरण बनेगा जिन पर झूठे आरोप लगे थे।’

ईश्वर ने सब तय कर रखा है- बृजभूषण 

उन्होंने आगे कहा, ‘आज मुझे खुशी मिली है। हम ईश्वर को मानते हैं, उन्होंने सब तय कर रखा है क्या कब होगा। अगर मैं सांसद नहीं हूं, तो बीते तीन साल मुझे क्या करना था वह ईश्वर ने तय कर रखा था। आगे क्या करना है वह भी ईश्वर ने तय कर रखा होगा। मैं समाज और कमजोर तबके के लोगों की मदद करता रहूंगा।’

‘दुनिया की फेडरेशन को भी धक्का लगा’

इन आरोपों से देश की छवि धूमिल होने के सवाल पर बृजभूषण कहते हैं, ‘देश ही नहीं, दुनिया की फेडरेशन को भी धक्का लगा है। खेल जगत को भी उतना ही धक्का लगा है कि ऐसे भी होता है। लेकिन आज वह सभी चीजें साफ हो गई है। मैं तमाम खेलों में देखता हूं कि एक झटके में कोच पर आरोप लगा दिया जाता है, फेडरेशन पर आरोप लगा दिया जाता है, जिसे लोग सच मान लेते हैं। अब उम्मीद है कि इस केस का फायदा उन्हें मिल सकेगा।’

‘जिन्होंने मुझे पर आरोप लगाए, उन्हीं की छवि खराब हुई’

बृजभूषण ने कहा कि जिन लोगों ने आरोप लगाए थे उनकी छवि भी खराब हुई है। वे जनता का सामना नहीं कर पाएंगे। विपक्षी पार्टियों के पास खुद का कोई एजेंडा नहीं है। इनके पास खुद की कोई ताकत नहीं है। यह कभी महिलाओं के पीछे, कभी CJP के पीछे तो कभी एथेनॉल के पीछे भागते हैं। इनकी खुद की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!