August 6, 2026 3:07 pm

BREAKING NEWS

BREAKING: यौन उत्पीड़न केस में तहलका के फाउंडर तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे HC ने किया सजा का ऐलान ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत का बदला लूंगा, तेरे बाप को उड़ाया था, अब तेरी बारी…’, गैंगस्टर जीशान अख्तर ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को दी धमकी UP: ‘ये है भाजपाई तरक्की की नई हवा, 2-3 हफ्ते में ही उखड़ने लगा दम…’, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का VIDEO शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज अब आपके पास भी है बीमारी का प्रकोप रोकने की ताकत, संदिग्ध मामलों की सूचना सीधे सरकार तक पहुंचाएं Supreme Court Denies Medical Bail to Asaram ‘कांवड़ उठाने वाले गंजेड़ी, भंगेड़ी और आतंकवादी’, मौलाना साजिद रशीदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा? CM योगी को याद दिलाया पुराना बयान

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना : 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

रायपुर, 06 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के निर्देशों के अनुसार, कक्षा 10 वीं और 12 वीं की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन और पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 (सायं 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।

प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि 29 जुलाई 2026 रखी गई है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में शामिल पात्र छात्र (कक्षा 10वीं के लिए एससी/एसटी वर्ग के चयनित विद्यार्थी) शालि हो सकेंगे। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए कॉलेज प्रवेश को ध्यान में रखते हुए पृथक लिंक उपलब्ध कराया गया है, जबकि 10 वीं के लिए अलग से पंजीयन एवं सत्यापन की सुविधा है।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज व प्रक्रिया

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को अपनी बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग करके पंजीयन करना होगा। स्थायी जाति प्रमाण-पत्र और मूल निवासी प्रमाण-पत्र का सहित अन्य संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विद्यार्थियों के आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन संबंधित स्कूल तथा जिला शिक्षा अधिकारी  द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ही पात्र प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय को भेजे जाएंगे।

शत-प्रतिशत पंजीयन के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन और सत्यापन सुनिश्चित करें। अधिकारियों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी अपील की गई है ताकि कोई भी मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!