August 9, 2026 10:40 pm

JPSC-JSSC Protest: झारखंड से बड़ी खबर, छात्र आंदोलन के बीच JPSC के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Ranchi Protest: झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच रविवार, 9 अगस्त को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के 3 सदस्यों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर, झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य के तौर पर अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इस बीच लोक भवन ने रविवार को एक बयान में कहा कि झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

इससे पहले आज, झारखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का विरोध कर रहे विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का एक नया दौर किया। छात्रों ने कहा कि सरकार ने हमारी 50 प्रतिशत से अधिक मांगे मानी है, हालांकि अब भी पूर्ण सहमति नहीं बनी है।
 

छात्र से मुलाकात के बाद मंत्री ने क्या कहा?

छात्र दल से बैठक के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा ‘कथित गड़बड़ियों के आपराधिक पहलुओं की जांच CID करेगी, जबकि सरकार मामले के वित्तीय पहलुओं और अवैध वित्तीय लेन-देन के कथित सबूतों का हवाला देते हुए ED से जांच की भी मांग करेगी।’

मंत्री ने कहा, “आपराधिक पहलुओं की जांच CID करेगी; इसके अलावा, वित्तीय पहलुओं और अवैध वित्तीय लेन-देन के सबूतों को देखते हुए, ED से जांच की मांग की जाएगी।” आगे उन्होंने कहा ‘जांच के बाद एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।’

इन मांगों पर बनी सहमति

  • 14वीं JPSC PT (Regular & Backlog) रद्द होगी।
  • ACF परीक्षा रद्द होगी। FRO परीक्षा की जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।
  • TDPL Agency की भर्ती परीक्षाओं की जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित परीक्षा रद्द की जाएगी। 
  • JSSC CGL की दोबारा जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
  • JSSC में सुधार को लेकर सरकार तैयार है।

इन मांगों पर नहीं बनी बात

  • 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर सहमति नहीं बनी। 
  • CBI जांच की मांग पर भी बात नहीं बनी।
  • JPSC के दोबारा गठन की मांग को लेकर भी छात्रों की नाराजगी बनी हुई है।
  • JSSC CGL को लेकर छात्र स्पष्ट कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

10 अगस्त को ‘विधानसभा घेराव’ का किया ऐलान

छात्र नेता रवींद्र पासवान ने राज्य सरकार पर आंदोलन को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 10 अगस्त को ‘विधानसभा घेराव’ का बड़ा मार्च किया जाएगा।

वहीं, एक अन्य छात्र नेता कुणाल के कहा कि “हम सोमवार, 10 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके ‘विधानसभा का घेराव करेंगे। मारी मांग है कि सीबीआई से जांच हो, हम इससे समझौता नहीं करेंगे।”

ये भी पढ़ें: Ranchi Protest: सोमवार को छात्रों ने ‘विधानसभा घेराव’ का किया ऐलान, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!