
Jharkhand Student Protest: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र आज, 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव का ऐलान किया, जिसके बाद छात्रों और सरकार के बीच आर-पार की लड़ाई में तब्दील हो गया।
रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन 17वें दिन में प्रवेश कर गया है, जहां आज छात्रों ने जब विधानसभा घेराव के लिए कूच किया तो प्रशासन और छात्रों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले तक छोड़े गए।
इस बीच विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि हमारे साथियों को मारने का काम किया जा रहा है, ये कहां का न्याय है। एक अन्य छात्रा ने कहा कि एक तरफ झारखंड सरकार ‘महिला सम्मान योजना’ चलाती है, तो दूसरी तरफ ये लोग माताओं-बहनों के साथ मारपीट करते फिरते हैं।’
छात्रों को खदेड़ कर मारा गया-छात्रा
JPSC-JSSC प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने कहा ‘उन लोगों के पास एक भी महिला पुलिस कर्मी नहीं थी, सभी लोगों को खदेड़ कर मारा जा रहा है। एक तरफ़ झारखंड सरकार ‘महिला सम्मान योजना’ चलाती है, तो दूसरी तरफ ये लोग माताओं-बहनों के साथ मारपीट करते फिरते हैं। इन्हें काली वर्दी पहनाई जानी चाहिए।’
मारने का काम किया जा रहा है-छात्र नेता रविंद्र पासवान
झारखंड सरकार की बर्बरता पर छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा ‘हमें भगाने का काम किया जा रहा है, हमारे साथियों को मारने का काम किया जा रहा है, ये कहां का न्याय है। ये लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी।’
उन्होंने आगे कहा, “हम अपनी मांगों पर कायम है। सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, हम लोग आंदोलनरत रहेंगे। अब हम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उनके प्रतिनिधिमंडल के पास न तो तर्क है और न ही तर्क को समझने की शक्ति है।’
पुलिस वाले ने जोर से धक्का दिया-छात्रा
प्रदर्शनकारियों में से एक छात्रा ने कहा “जब भगदड़ मची, तो हम पुलिस के बिल्कुल बीच में थे, लेकिन फिर भी इलाका खाली करने की जल्दबाजी में पुलिस ने मुझे इतनी ज़ोर से धक्का दिया कि मेरे पैर में चोट लग गई। अगर भविष्य में मेरे पैर में कोई दिक्कत आती है, तो क्या झारखंड सरकार या पुलिस इसकी ज़िम्मेदारी लेगी? हम कुछ नहीं कर रहे थे। हम बस वहीं बैठे थे।
पुलिस ने पथराव का लगाया आरोप
रांची SP सिटी पारस राणा ने कहा ‘आज यहां विधानसभा के घेराव का ऐलान किया गया था। इस प्रदर्शन के ऑर्गनाइजर भी भीड़ से अनुरोध कर रहे थे कि आप शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कीजिए लेकिन तब भी पथराव किया गया। हमारे जवान भी उसमें घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: JPSC Protest: ‘सरकार हमारी आवाज दबा रही है, ‘युवा’ शब्द का उल्टा ‘वायु’ होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता’, छात्र नेता देवेंद्र महतो की दो टूक









