August 10, 2026 6:32 pm

BREAKING: MP के पड़ाना गांव के पास भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरी ईको वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajgarh, Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के पड़ाना गांव से एक दिल दहला देनी वाली सड़क हादसे की खबर आई है, जहां पड़ाना गांव के पास झिरी नाले में एक ईको वैन गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। 

इस दर्दनाक हादसे के बाद SDOP सारंगपुर हरविंद सिंह ने बताया कि शुरूआत में दो लोगों को बचाया गया, लेकिन 9 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। अब तक 9 के 9 शव प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घाटन की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

SDOP सारंगपुर हरविंद सिंह ने क्या बताया?

मध्य प्रदेश के पड़ाना गांव के पास झिरी नाले में ईको वैन गिरने से 9 लोगों की मौत पर SDOP सारंगपुर हरविंद सिंह ने कहा ‘सुबह 9 बजे के आस-पास हमें सूचना मिली कि एक गाड़ी जो सतवास क्षेत्र से सारंगपुर की तरफ आ रही थी और पड़ाना गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ड्राइवर ने जल्दबाजी में गाड़ी को पार करने का प्रयास किया और वह यहां दुर्घटनाग्रस्त होकर यहां पानी में गिर गई। शुरूआत में दो लोगों को बचाया गया लेकिन 9 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। अब तक 9 के 9 शव प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मध्य प्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया, “सतवास से ये गाड़ी आ रही थी, जिसमें 12 सदस्य मौजूद थे। गाड़ी पड़ाना गांव के पास झिरी नाले से गुजर रही थी। वहां पर लगभग 9 इंच के आसपास जलभराव बना हुआ था। इस दौरान गाड़ी फिसल गई और गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई। ये बहुत दुखद घटना है। मृतकों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!