October 29, 2026 12:25 pm

BREAKING NEWS

चित्रकूट कामदगिरि महा आरती की वर्षगांठ पर श्रद्धा और भक्ति का महासंगम, तीन प्रकार के भंडारे बने आकर्षण का केंद्र

चित्रकूट जिले के सदर तहसील क्षेत्र में स्थित कामदगिरि पर्वत पर महा आरती की पहली वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। यह विशेष आरती उस दिन शुरू हुई थी, जिस दिन अयोध्या में रामलला विराजमान हुए थे। कामदगिरि महा आरती का शुभारंभ विपिन विराट महाराज द्वारा किया गया था, और आज उसकी पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

वर्षगांठ के अवसर पर महाराज जी ने भव्य झांकी का आयोजन किया। झांकी में राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हाथी और घोड़ों का विशेष जुलूस निकाला गया। झांकी के बाद भगवान कामदगिरि की पंचकोशी परिक्रमा भी संपन्न हुई। 

इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो अपनी विशेषताओं के कारण चर्चा का केंद्र रहा। भंडारे में बंदरों, गौमाता और श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग भोजन की व्यवस्था की गई थी। बंदरों के लिए फल, गायों के लिए हरा चारा और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का विशेष प्रबंध किया गया था। 

कार्यक्रम में चित्रकूट जिले के सीएमओ भूपेंद्र द्विवेदी, बांदा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित हजारों भक्तों ने शिरकत की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महा आरती और भंडारे ने कामदगिरि की इस पावन भूमि को एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!