August 12, 2026 9:59 pm

BREAKING NEWS

जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह ‘संसद में आइए, अमित शाह पार्लियामेंट के आंगन में आकर जवाब देंगे क्या, जिन लोगों का IQ इतना लो…’, राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना रनौत Asia First Desert-Themed Night Safari Project in Gujarat Surya Grahan 2026: कुछ ही घंटे में लगेगा सूर्यग्रहण, सूतक काल मान्य होगा या नहीं, क्या होगी अवधि… जानिए हर सवाल का जवाब कौन होगा राम मंदिर का CEO? 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, IAS-IPS समेत 8 अफसरों ने दिए इंटरव्यू, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी शामिल

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

रायपुर , 12 अगस्त 2026

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं को आज सुबह 9: 15 बजे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। श्रद्धालु पहले बस के माध्यम से खैरागढ़ से राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उनका श्रीराम के दर्शन करने का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामभक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने हेतु “रामलला दर्शन योजना” की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या ले जाया जा रहा है।

योजना के तहत श्रद्धालुओं को संपूर्ण सुविधा पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें यात्रा, आवास, भोजन, नाश्ता तथा मंदिर दर्शन की व्यवस्था शामिल है। साथ ही यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, चिकित्सक दल एवं टूर एस्कॉर्ट भी साथ रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्री दिनेश वर्मा।

अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री घम्मन साहू, श्री गोरे लाल, श्री विकेश गुप्ता, श्री महेश गिरि गोस्वामी, श्री बिसेसर साहू, जिला प्रशासन की ओर से श्री प्रकाशचंद्र तारम परियोजना अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ श्री पुनित राम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!