November 9, 2026 8:54 pm

BREAKING NEWS

₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा बड़ा विवाद: सिर्फ 3 साल में खेल चुके हैं 5 अंडर-19 टूर्नामेंट दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत ‘यह बदनाम करने की साजिश है’: एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग पर जासूसी और हनीट्रैप के आरोपों को चीन ने किया सिरे से खारिज यशस्वी जायसवाल के बदले निकोलस पूरन, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाली इस मेगा ट्रेड डील ने मचाई सनसनी

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर, 14 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे प्रातः 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में रायगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, शहीदों के त्याग और देश के विकास के प्रति संकल्प की भावना को समर्पित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!