November 9, 2026 9:03 pm

BREAKING NEWS

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी ₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा बड़ा विवाद: सिर्फ 3 साल में खेल चुके हैं 5 अंडर-19 टूर्नामेंट दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत ‘यह बदनाम करने की साजिश है’: एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग पर जासूसी और हनीट्रैप के आरोपों को चीन ने किया सिरे से खारिज

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राज्यपाल ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को भारत गौरवशाली 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को पराधीनता से मुक्ति मिली। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का योगदान देश सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में हमारे वीर सैनिकों और सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।

राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार को देश की प्रगति के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं गौरवशाली राष्ट्र बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!