
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सन 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी। तब से ही लगातार प्रति वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लोग बहुत जोर-शोर से भाग लेते हुए अपने घर की छतों और बालकनी में देश का झंडा फहराते हैं।
इस अभियान में अपने घर तिरंगा फहराने के बाद उसके साथ सेल्फी भी लेनी होती है। और फिर उस सेल्फी को ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड करना होता है जिसके बाद आपको इसका प्रमाण पत्र मिलता है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान इस वर्ष 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और 17 अगस्त तक चलेगा। इस वर्ष के अभियान में खबर लिखे जाने तक 6, 86,13,082 लोग अपनी सेल्फी अपलोड कर चुके हैं।
गौरतलब है वर्ष 2026 का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है क्योंकि देश के राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस कारण ‘हर घर तिरंगा 2026’ वंदे मातरम के 150 वर्षों की उस भावना को समर्पित है, जो हमारे राष्ट्रीय गीत में निहित देशभक्ति, तिरंगे के प्रति गर्व और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च प्रेम का उत्सव मनाती है। इस पोर्टल पर वंदे मातरम गीत के बोल और Karoke भी उपलब्ध किए गए हैं जिसे देख आप गीत गाने के साथ रिकार्ड भी कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको https://harghartiranga.com/ पोर्टल अपने कंप्यूटर या मोबाइल के ब्राउजर में खोलना है।
इसके बाद यहां आपको Upload Selfie का विकल्प मिलेगा।
फिर आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालना है।
इसके बाद आपको अपना अपना देश भारत का चुनाव करना है। अगर आप किसी अन्य देश के हैं तो भी आप Other ऑप्शन को चुनकर इस अभियान में भाग ले सकते हैं।
अब आपको बाद आपको Urban या Rural ऑप्शन में से किसी एक को सिलेक्ट करना है।
फिर आपको अपने राज्य और जिले का चुनाव करना है। इसके साथ ही ULB के विकल्प में आपको अपनी MCD को सिलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको फोटो अपलोड करनी है।
अंत में संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आपके पास प्रमाण पत्र आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर आपने पास रख सकते हैं।








