August 16, 2026 12:40 am

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराया ऑटो; 6 लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार शाम एक अत्यंत दुखद और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चंदवा थाना क्षेत्र स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में एक तेज रफ्तार कंटेनर और ऑटो के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो सवार 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चंदवा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तीव्र थी कि ऑटो में सवार कई यात्री सीधे कंटेनर के नीचे जा फंसे। दुर्घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने अपनी तरफ से कंटेनर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की भरसक कोशिश की।

सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत और बचाव अभियान को आगे बढ़ाया। कंटेनर के नीचे फंसे लोगों और शवों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान स्थापित करने में जुटी है। पहचान पूरी होते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वहीं लुकुइया घाटी सड़क हादसे पर लातेहार सदर अस्पताल की डॉ. अंजना कहती हैं, ‘हमारे पास भी पूरी जानकारी नहीं है। हमें अचानक पता चला कि एक दुर्घटना हुई है और वे शवों को यहां भेज रहे हैं।  हमें अब तक छह शव मिल चुके हैं।’

लुकुइया घाटी सड़क हादसे पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा ‘मैं अभी-अभी घटनास्थल से लौटा हूं… यह एक बड़ी दुर्घटना है। हमारी पहली प्राथमिकता दोनों दिशाओं से भारी वाहनों की आवाजाही को रोकना है, और हम पहले ही इस मामले पर चर्चा कर चुके हैं। छह लोगों की जान चली गई है और एक घायल है। हम मौजूदा प्रावधानों के अनुसार मुआवजे की व्यवस्था करेंगे, लेकिन अभी के लिए, पहले तत्काल प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को पूरा करना आवश्यक है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!