August 15, 2026 4:58 pm

खेल दिग्गजों पर चढ़ा स्वतंत्रता दिवस का खुमार, सचिन से लेकर विराट कोहली तक देशभक्ति के रंग में रंगे; PHOTOS

Independence Day 2026: आज पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न फिल्मी दुनिया से लेकर खेल जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी भी मना रहे हैं।  

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर ‘रन मशीन’ के नाम से फेमस विराट कोहली और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने-अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इन दिग्गज खिलाड़ियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सचिन-विराट ने दी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘हैप्पी इंडिपेंडेंस डे’। वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर तिरंगा के साथ लिखा ‘उनकी कुर्बानी। हमारी आज़ादी। हमारी जिम्मेदारी: भारत, जय हिंद।’

इसके अलावा, विराट कोहली ने इस अवसर पर देश की इच्छा रखने वाले एक संदेश के साथ-साथ भारतीय तिरंगे और लाल किले की विशेषता वाला एक स्वतंत्रता दिवस ग्राफिक साझा किया।
 

श्रेयस अय्यर और अनिल कुंबले ने दी बधाई

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ”हैप्पी इंडिपेंडेंस डे’। इसके अलावा, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने आजादी दिवस पर लिखा ”हैप्पी इंडिपेंडेंस डे’ जय हिन्द।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!