October 28, 2026 10:00 pm

BREAKING NEWS

कैप्टन स्मित मच्छार, साहस का वह नाम, जिसने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन – Nation Live 24×7 कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली नारायणपुर के श्री सैनू की किस्मत द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

हल्द्वानी RTO में फायरिंग से हड़कंप, कर्मचारी ने विवाद के बीच चलाई गोली

हल्द्वानी : हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरटीओ कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, आरटीओ गुरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

फायरिंग की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!