October 29, 2026 2:01 pm

BREAKING NEWS

धामी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड: 5 साल में 5.8 गुना बढ़ा उत्तराखंड का अनुपूरक बजट, ₹1,354 करोड़ से बढ़कर ₹7,844 करोड़ पहुंचा चंद्रमा गोचर 2026: करवा चौथ की रात चमकेगी 7 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के योग सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: आज प्रतिमा के बयान, ₹41 हजार करोड़ के समझौते में धोखाधड़ी के आरोप पर नजर CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर को बुलाया केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बदला नजारा, सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी; ठंड के बीच भक्तों में उत्साह कायम 12 घंटे में बुकिंग रद्द करने पर भी नहीं लौटाए पैसे, लिवस्पेस पर ₹15 हजार का हर्जाना

Mauganj:प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़,तीन होल्डिंग स्टेशन बनाए गए

 

कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश

Mauganj। प्रयागराज महाकुंभ मेले के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मऊगंज जिले से होते हुए प्रयागराज की ओर रवाना हो रही है। इस दौरान हनुमना की सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है, जिससे यात्रियों को घंटों जूझना पड़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने सख्त कदम उठाते हुए तीन होल्डिंग स्टेशन स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं।

तीन जगह बनाए गए होल्डिंग स्टेशन

ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने मऊगंज के सगुन पैलेस, खटखरी विझौली के अपना ढाबा और हनुमना में डीपी होटल के सामने अस्थायी होल्डिंग स्टेशन बनाए हैं। यहां श्रद्धालुओं को रोका जाएगा ताकि सड़कों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़े और जाम की स्थिति से निपटा जा सके।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी तैनात

प्रशासन ने इन होल्डिंग स्टेशनों पर कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

 

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को होल्डिंग स्टेशनों पर तैनात किया गया है:

  1. सगुन पैलेस, मऊगंज
    • कार्यपालिक मजिस्ट्रेट: तहसीलदार सौरभ गरावी
    • सहायक अधिकारी: राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र
  2. डीपी होटल, हनुमना
    • कार्यपालिक मजिस्ट्रेट: तहसीलदार कुवारे लाल पनिका
    • सहायक अधिकारी: राजस्व निरीक्षक प्रेमसागर वैश्य
  3. अपना ढाबा, खटखरी विझौली
    • कार्यपालिक मजिस्ट्रेट: तहसीलदार वैशाखूराम प्रजापति
    • सहायक अधिकारी: राजस्व निरीक्षक नीरज शुक्ला

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने सभी तैनात अधिकारियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए राहत, लेकिन सख्त प्रबंधन!

प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि मऊगंज से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और सड़क पर अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी। हालाँकि, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि होल्डिंग स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह योजना ट्रैफिक समस्या को हल करने में कितनी कारगर साबित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!