October 29, 2026 1:21 pm

BREAKING NEWS

देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई और रायवाला में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की आशंका

देहरादून।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10:21 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने सभी संबंधित लाइन विभागों, उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और टीमें तैयार रखने को कहा गया है।

प्रशासन ने वृक्ष गिरने, टहनियां टूटने, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थान पर ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर क्यूआरटी को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है।

शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से मौसम खराब रहने के दौरान सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा 1077 पर डीडीएमओ को देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!