October 24, 2026 11:41 pm

BREAKING NEWS

सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’ रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं। भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या पर मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश

Accident: मैहर में स्कॉर्पियो बस से टकराई, प्रयागराज जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

Accident:

मैहर। गुरुवार तड़के एनएच-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब भोपाल से प्रयागराज कुंभ मेले जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने राम मंदिर के पास एक बस को पीछे से टक्कर मार दी।

तीन की मौके पर ही मौत, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

स्कॉर्पियो में कुल सात यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बस ड्राइवर हादसे के बाद फरार

हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मैहर तहसीलदार जितेंद्र पटेल सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

प्रशासन की कार्रवाई

मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है, और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

हादसा या लापरवाही?

  • क्या ओवरस्पीडिंग बनी चार जिंदगियों के बुझने की वजह?
  • बस ड्राइवर फरार, क्या प्रशासन लापरवाही पर कोई सख्त कदम उठाएगा?
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हाईवे पर ट्रैफिक नियमों की निगरानी कितनी सख्त है?

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस घटना से सबक लेकर आगे ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!