October 28, 2026 9:53 pm

BREAKING NEWS

कैप्टन स्मित मच्छार, साहस का वह नाम, जिसने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन – Nation Live 24×7 कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली नारायणपुर के श्री सैनू की किस्मत द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

बंदियों को श्रद्धा के साथ संगम से लाए गंगाजल से स्नान और आचमन कराया गया

जिला कारागार चित्रकूट
में शासन के निर्देशानुसार बंदियों को  महाकुंभ के अवसर पर संगम प्रयागराज से कलश में एकत्रित कर लाये गये मां गंगा  के पवित्र जल को
एक बड़े टब में डाल कर सभी बंदियों को इस गंगाजल से स्नान कराने की सुविधा प्राप्त कराई गई  .

बंदियों ने इस अवसर पर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संगम से लाए गए  गंगाजल से स्नान  और आचमन किया .

इस  विशिष्ट स्नान  आयोजन के शुरुआत में जेल अधीक्षक चित्रकूट शशांक पाण्डेय 
जेलर संतोष कुमार वर्मा
डिप्टी जेलर रजनीश कुमार सिंह
प्रमोद कुमार कन्नौजिया
एवं अन्य सभी जेलअधिकारियों द्वारा संगम से लाए गए गंगाजल के साथ विधिविधान से  पूजन आचमन किया गया .


जेल अधीक्षक शशांक पांडेय द्वारा कारागार में स्नान हेतु एकत्रित बंदियों को सूचित किया गया कि  जेल में निरुद्ध होने के कारण संगम जाकर  महाकुंभ  में स्नान  से कोई वंचित न रहे इस उद्देश्य से कारागार मंत्री उ प्र शासन
और डी जी कारागार द्वारा सभी  बंदियो को गंगाजल से स्नान कराने और 144 वर्ष बाद  पड़ रहे इस  दिव्य महाकुंभ से पुण्य प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!