November 1, 2026 12:36 am

BREAKING NEWS

स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा संकल्प – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा 871 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार 1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, 4G-5G यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा

हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर, 14 सितंबर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भावनाओं और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हिंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों और भाषाई विविधताओं के बीच संवाद एवं आपसी जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी साहित्य ने भारतीय समाज को विचार, संवेदना और संस्कारों से समृद्ध किया है तथा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जन-जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि बदलते दौर में हिंदी निरंतर नए आयामों के साथ आगे बढ़ रही है। डिजिटल तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के विस्तार के साथ हिंदी का वैश्विक स्तर पर भी प्रभाव बढ़ रहा है। हमें हिंदी के साथ-साथ देश की सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने तथा अपनी मातृभाषा और भारतीय भाषाओं के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय भाषाओं के समृद्ध विकास के साथ देश की सांस्कृतिक एकता और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!