March 11, 2026 12:55 pm

Mauganj:भोपाल में मऊगंज की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

Mauganj News: भोपाल में नहीं दर्ज हुई शिकायत, मऊगंज में मामले की शिकायत

मऊगंज जिले की 15 साल की किशोरी से रवींद्र भवन (भोपाल) की पार्किंग में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब परिजन रिपोर्ट लिखाने श्यामला हिल्स थाने पहुंचे तो 9 घंटे बैठाने के बाद उन्हें भगा दिया गया। अंततः पीड़ित परिवार ने मऊगंज में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी मऊगंज अनुराग पांडेय के अनुसार, जीरो एफआईआर दर्ज की है। अब इसे भोपाल भेज रहे हैं

एफआईआर के मुताबिक, किशोरी के पिता भोपाल में मजदूरी करते हैं। उनके परिचित ने रवींद्र भवन में लगे लोकरंग मेले में दुकान लगाई थी। 30 जनवरी को वे मदद करने बेटी के साथ रवींद्र भवन गए थे। पिता के मुताबिक, तभी भगवान सिंह मेवाड़ा व एक अन्य व्यक्ति वहां आए। भीड़ ज्यादा थी तो वे किशोरी को पार्किंग में ले गए।

दोनों ने दुष्कर्म किया। बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर जब डॉक्टर के पास ले गए, तब मामले का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?