April 27, 2026 10:32 am

चित्रकूट कर्वी रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन का बीते रविवार की शाम 6:00 बजे का है जहां चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई

मृतक युवक राजकुमार उर्फ अंकित पुत्र शंभू दयाल निवासी कस्बा रैपुरा थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि राजकुमार किसी ट्रेन से रविवार को बांदा से रैपुरा आ रहा था

जो रविवार की ही शाम लगभग 6:00 बजे ट्रेन के कर्बी  स्टेशन पहुंचने पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करते समय प्लेटफार्म के नीचे चला जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई

वही सूचना मिलते ही मौके पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाल मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी है और शव का पंचायत नामा भरकर शव का आज सोमवार की दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटनाक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?