September 21, 2026 3:23 am

BREAKING NEWS

योगी सरकार काशी के पारंपरिक हुनर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से दिला रही वैश्विक बाजार सिर्फ ₹250 के निवेश से संवारें अपने बच्चे का भविष्य: जानिए क्या है NPS वात्सल्य योजना और क्यों है यह खास कोयला संकट के बावजूद योगी सरकार में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु, दिन में कटौतीमुक्त बिजली क्रेडिट कार्ड का 30% वाला नियम: समय पर बिल भरने के बाद भी क्यों गिरता है CIBIL? समझें पूरा गणित यूपी नीट यूजी-2026: दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग हेल्थ इंश्योरेंस में बेस कवर बढ़ाएं या राइडर्स लें? रिन्यूअल से पहले समझें प्रीमियम और क्लेम का पूरा गणित

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

रायपुर, 20 सितंबर 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अपने निज निवास, लखनपुर में आयोजित जनदर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से भेंट की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी लेकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से मंत्री श्री अग्रवाल को अवगत कराया। नागरिकों ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी आवश्यकताओं और विकास संबंधी विषयों को भी उनके समक्ष रखा। मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से समन्वय कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा, जनभागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाना है। इसी भावना के अनुरूप जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच सतत संवाद महत्वपूर्ण माध्यम है। जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे रखने और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का अवसर मिल रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा के लिए नागरिकों से सीधा संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके नियमानुसार निराकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं और सुझावों को सुनने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।

निज निवास, लखनपुर में आयोजित जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। जनसुनवाई और जनसंवाद का यह क्रम नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!