September 22, 2026 4:25 am

BREAKING NEWS

गोरखपुर एम्स की मेडिकल जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत दिल्ली से मात्र 3.30 घंटे की दूरी पर ₹13.76 लाख में बने-बनाए घर: ₹68,845 में बुकिंग और 2% तक की छूट, जानें लोकेशन और ऑफर की पूरी डिटेल 10 साल में करीना कपूर खान का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड: 8 में से 5 फिल्में हिट, अब नई फिल्म ‘दायरा’ पर टिकीं नजरें परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के करवट लेने का रहस्य: जानिए धार्मिक कथा, महत्व और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश के कई शहरों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ शुरू हुआ नया पोस्टर वार ₹37 हजार करोड़ से बदल रही जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी की तस्वीर, 38 हाईवे परियोजनाओं की प्रगति से रूबरू हुआ पत्रकार दल

खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकारों ने चक्रधर समारोह में सजाया शास्त्रीय नृत्य का मंच

रायपुर, 20 सितंबर 2026

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से सजी सातवीं सांस्कृतिक संध्या, ‘भारत के रंग’ ने बांधा समां

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से सजी सातवीं सांस्कृतिक संध्या, ‘भारत के रंग’ ने बांधा समां

रायगढ़ में आयोजित 41वें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के नृत्य संकाय के विद्यार्थियों ने ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों से मंच को शास्त्रीय नृत्य के विविध रंगों से सजा दिया। भाव, लय, ताल और नृत्य मुद्राओं के सुंदर समन्वय ने समारोह में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत ओडिसी नृत्य विभाग के विद्यार्थियों की ‘गणेश वंदना’ से हुई। ‘एकदन्तो लम्बोदरो विघ्नविनाशको देवः’ की भावपूर्ण प्रस्तुति में जया निर्मलकर, सुधा योजन, प्रज्ञा प्रसाद, मीरा वर्मा, दुर्गा प्रसाद, लीना धनकर और रिकी टुडू ने नृत्य मुद्राओं के माध्यम से भगवान गणेश की आराधना को जीवंत किया। प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन श्री सुशांत कुमार दास ने किया।

इसके बाद भरतनाट्यम विभाग के विद्यार्थियों ने ‘नृत्यांजलि’ प्रस्तुत कर शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं और लयकारी का मनोहारी प्रदर्शन किया। लावण्या आनंद द्वारा रचित इस प्रस्तुति का नृत्य संयोजन डॉ. मेदिनी होम्बल एवं श्री होरिल गौर ने किया। प्रस्तुति में होरिल गौर, प्रीति चौधरी, खुशबू भुमिज, अनुकृति सिंह, अवनि जैन, अदिति शर्मा, अंजलि चौहान और यामिनी निषाद ने सहभागिता की।

‘भारत के रंग’ में दिखी सांस्कृतिक विविधता

संध्या की प्रमुख प्रस्तुतियों में ‘भारत के रंग’ ने विशेष आकर्षण पैदा किया। भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ की भावभूमि को मंच पर साकार किया गया। अलग-अलग नृत्य शैलियों की विशिष्ट मुद्राओं और लय के साथ देश की सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत हुई। इसका नृत्य निर्देशन श्री सुशांत कुमार दास तथा सह-निर्देशन श्री होरिल गौर ने किया।

शिव वंदना में दिखा कथक का आध्यात्मिक सौंदर्य

कार्यक्रम के अगले क्रम में कथक विभाग के शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने स्वर्गीय पं. बिरजू महाराज द्वारा राग हंसध्वनि और तीनताल में रचित ’’‘निरतत शंकर पार्वती संग’’’ पर आधारित शिव वंदना प्रस्तुत की। कथक की लयकारी, पद संचालन और भावाभिव्यक्ति के माध्यम से भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य स्वरूप को मंच पर साकार किया गया।

खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने चक्रधर समारोह की सातवीं सांस्कृतिक संध्या को शास्त्रीय नृत्य की विविधता और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के रंगों से समृद्ध किया। विद्यार्थियों की साधना, प्रस्तुति और सामूहिक समन्वय ने समारोह के मंच पर शास्त्रीय कलाओं की जीवंत परंपरा को प्रभावी ढंग से सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!