September 22, 2026 4:40 am

BREAKING NEWS

गोरखपुर एम्स की मेडिकल जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत दिल्ली से मात्र 3.30 घंटे की दूरी पर ₹13.76 लाख में बने-बनाए घर: ₹68,845 में बुकिंग और 2% तक की छूट, जानें लोकेशन और ऑफर की पूरी डिटेल 10 साल में करीना कपूर खान का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड: 8 में से 5 फिल्में हिट, अब नई फिल्म ‘दायरा’ पर टिकीं नजरें परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के करवट लेने का रहस्य: जानिए धार्मिक कथा, महत्व और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश के कई शहरों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ शुरू हुआ नया पोस्टर वार ₹37 हजार करोड़ से बदल रही जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी की तस्वीर, 38 हाईवे परियोजनाओं की प्रगति से रूबरू हुआ पत्रकार दल

एशियन गेम्स-2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय निशानेबाजों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में निशानेबाजी की एयर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोमवार को 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक और श्री रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने कांस्य पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि हमारे प्रतिभावान निशानेबाजों ने एशियन गेम्स में सटीक निशाना साधकर भारत को पहले डबल पोडियम फिनिश के जश्न मनाने का अवसर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में भाग ले रहे भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!