September 22, 2026 4:35 am

BREAKING NEWS

गोरखपुर एम्स की मेडिकल जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत दिल्ली से मात्र 3.30 घंटे की दूरी पर ₹13.76 लाख में बने-बनाए घर: ₹68,845 में बुकिंग और 2% तक की छूट, जानें लोकेशन और ऑफर की पूरी डिटेल 10 साल में करीना कपूर खान का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड: 8 में से 5 फिल्में हिट, अब नई फिल्म ‘दायरा’ पर टिकीं नजरें परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के करवट लेने का रहस्य: जानिए धार्मिक कथा, महत्व और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश के कई शहरों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ शुरू हुआ नया पोस्टर वार ₹37 हजार करोड़ से बदल रही जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी की तस्वीर, 38 हाईवे परियोजनाओं की प्रगति से रूबरू हुआ पत्रकार दल

UPES में 22 सितंबर को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला, DM डॉ. आशीष चौहान होंगे मुख्य अतिथि

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत UPES में जागरूकता कार्यशाला 22 सितंबर को

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशासन देहरादून द्वारा 22 सितंबर 2026 को यूपीईएस (UPES) कैंपस, बिधौली प्रेमनगर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यशाला का आयोजन 22 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे यूपीईएस कैंपस, बिधौली प्रेमनगर में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवा सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!