October 31, 2026 5:26 am

BREAKING NEWS

भारत की बेटियों का स्वर्णिम शंखनाद, एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने रचा गौरव- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 22 सितंबर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन और स्वर्ण पदक जीतने पर टीम की सभी खिलाडि़यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि “भारत की बेटियों का विजय शंखनाद” पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल, आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को महज 69 रनों पर समेट दिया और 216 रनों के विशाल स्कोर के साथ शानदार जीत दर्ज की। टीम की इस स्वर्णिम उपलब्धि ने देशवासियों को गर्व और खुशी से भर दिया है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाडि़यों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!