September 29, 2026 8:37 am

BREAKING NEWS

वजन घटाने का फर्जी दावा पड़ा भारी: कंज्यूमर फोरम ने आयुर्वेदिक दवा कंपनी पर ठोका भारी जुर्माना, ग्राहकों को झांसा देने पर कड़ा एक्शन Smart Water Motor Controller: अब मोबाइल से ऑन-ऑफ होगी घर की पानी की मोटर, टंकी ओवरफ्लो और पानी की बर्बादी से हमेशा के लिए पाएं छुटकारा B.Ed. vs D.El.Ed: प्राइमरी शिक्षक भर्ती के नए नियमों के बाद क्यों मची डीएलएड में होड़? जानें सीटों, कटऑफ और नौकरी का पूरा गणित Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 17, 16 और 15 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद जानें नई कीमतें एक ही बैंक में ₹10 लाख की FD कितनी सुरक्षित? बैंक डूबा तो कितने पैसे मिलेंगे, जानिए DICGC बीमा का पूरा गणित त्योहारी सीजन से पहले देश की अर्थव्यवस्था को लगे पंख! अगस्त में IIP ग्रोथ 8% के पार, मैन्युफैक्चरिंग में 9% का ऐतिहासिक उछाल; जानिए आम जनता पर असर

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड

रायपुर, 27 सितम्बर 2026

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज अपने रायपुर निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, नशामुक्ति अभियान, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी सहित विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और शौर्य को याद किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ की चर्चा करते हुए युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख किया गया। उन्होंने पोषण माह की चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में इस अभियान के माध्यम से लोगों को पौष्टिक मुनगा यानी मोरिंगा को अपने खान-पान में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहे हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक और प्रेरक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ देशवासियों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहभागिता, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!