September 29, 2026 2:44 am

BREAKING NEWS

मुनाफे की मशीन हैं Post Office की ये सुपरहिट स्कीम्स, मिलेगा 8.2% तक का बंपर ब्याज और 100% गारंटीड रिटर्न; देखें पूरी लिस्ट अमेरिका में कुछ खास दवाएं होंगी टैरिफ फ्री, ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ भारत को मिलेगी बड़ी राहत; जानिए किन दवाओं पर होगा असर UPI पेमेंट चार्ज विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, केंद्र, RBI और NPCI को भेजा नोटिस; 15 अक्टूबर से लागू नियम पर रोक से इनकार शाही मस्जिद छत्री चौक उज्जैन के प्रभावित हिस्‍से को समाज के लोग हटा रहे हैं स्‍वेच्‍छा से आमजन किसी भी अफवाह पर नहीं दें ध्‍यान मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित

थाना प्रभारी मऊगंज ने प्रेस नोट पर जताया खेद

मऊगंज में पत्रकारों के आक्रोश व विरोध का असर! थाना प्रभारी मऊगंज राम सिंह ने प्रेस नोट पर जताया खेद, कहा—किसी की गरिमा ठेस पहुंचाना उद्देश्य नहीं था

मऊगंज।
कल एक प्रेस नोट… पत्रकारों में नाराजगी… कलेक्टर से मुलाकात… मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन… और आज थाना प्रभारी की ओर से सफाई के साथ खेद प्रकट करने वाला प्रेस नोट।

मामला मऊगंज थाना प्रभारी रामसिंह द्वारा जारी किए गए उस प्रेस नोट से जुड़ा है, जिसमें इस्तेमाल की गई कुछ शब्दावली को लेकर पत्रकार समुदाय में तीखी नाराजगी सामने आई थी।

मऊगंज जिले के आक्रोशित  पत्रकारों ने कलेक्टर संजय कुमार जैन से मुलाकात की और थाना प्रभारी की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रेस नोट की भाषा को लेकर कार्रवाई की मांग रखी।

कलेक्टर ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के सम्मान के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

इसके बाद घटनाक्रम ने तेजी से करवट ली।

मऊगंज थाना प्रभारी रामसिंह ने आज नया प्रेस स्पष्टीकरण जारी किया। इसमें उन्होंने पूर्व प्रेस नोट में प्रयुक्त कुछ शब्दों से पत्रकार साथियों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किया। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी सम्मानित पत्रकार या मीडिया वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था। प्रेस स्पष्टीकरण में निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात भी कही गई है।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा संदेश जरूर दिया है—

पत्रकार सवाल पूछता है, आवाज उठाता है और आम आदमी की शिकायत जिम्मेदारों तक पहुंचाता है। ऐसे में उसी पत्रकार की आवाज को हल्के में लेना किसी भी व्यवस्था के लिए भारी पड़ सकता है।

थाना प्रभारी का खेद जताना विवाद को शांत करने की दिशा में एक कदम जरूर है, लेकिन पत्रकार समुदाय के लिए यह घटनाक्रम एक सवाल छोड़ गया है—

प्रेस नोट में शब्दों का इस्तेमाल कितना जिम्मेदार होना चाहिए?

क्योंकि कलम की ताकत को रोकने से पहले यह समझना जरूरी है कि पत्रकार सिर्फ खबर नहीं लिखता… वह उस आम आदमी की आवाज भी उठाता है, जिसकी बात शायद सिस्टम तक पहुंच ही न पाए।

मऊगंज में फिलहाल विवाद पर खेद का मरहम लग गया है, लेकिन पत्रकारों की गरिमा और पुलिस-प्रेस संबंधों को लेकर उठे सवाल अभी भी चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!