September 29, 2026 7:25 pm

BREAKING NEWS

इंदिरा एकादशी 2026: क्या बेटी भी कर सकती है पितरों के लिए श्राद्ध और व्रत, सही तिथि, नियम और तर्पण की पूरी विधि तुर्किए में पेंशनर्स के भयानक प्रदर्शन के बीच रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने कोर्ट के बाहर खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप एशियन गेम्स में इतिहास रचते हुए गुलवीर सिंह ने जीता तीसरा मेडल: 5000 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज बने पहले भारतीय एथलीट कंसीव करने में आ रही है दिक्कत, महिलाओं का हार्मोनल बैलेंस सुधारकर गर्भधारण के चांस बढ़ाता है यह 60 मिनट का खास रूटीन Indus Towers Stock: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद इंडस टावर्स के शेयरों में शानदार तेजी, वोडाफोन आइडिया से जुड़ा है MP Cabinet: 58 लाख बच्चों को ड्रेस के ₹600, अग्निवीरों को 20% आरक्षण

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

रायपुर, 27 सितम्बर 2026

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित घोटिया और नारायणपाल क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री श्री कश्यप ने जगदलपुर टाउन हॉल में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने शिविर में नाश्ता, भोजन, पेयजल और आवश्यक दवाइयों सहित उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

वन मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविर में रह रहे परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें और प्रभावित परिवारों की जरूरतों के अनुसार तत्काल सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएं।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर जगदलपुर के महापौर श्री संजय पांडे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!