September 30, 2026 10:08 am

BREAKING NEWS

स्पैम कॉल्स का खेल खत्म! TRAI का नया आदेश, पहली गलती पर 15 दिन आउटगोइंग बंद, दूसरी बार में 1 साल के लिए सिम होगी ब्लॉक वुशु से कुराश तक: इन ‘अनजान’ खेलों में चमक रहा भारत का सितारा, एशियन गेम्स में बना रहे रिकॉर्ड नेपाल की बारिश से बिहार में आएगी तबाही! गंडक बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड 5.43 लाख क्यूसेक पानी, कई जिलों में स्थिति गंभीर Aaj Ka Panchang: चतुर्थी-पंचमी तिथि का होगा श्राद्ध, मनेगी मासिक कार्तिगाई, देखें 30 सितंबर का पंचांग उत्तराखंड में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें देहरादून से पिथौरागढ़ तक की लेटेस्ट रेट लिस्ट DRDO Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन; जानें योग्यता और लास्ट डेट

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से परेशान भारतीय एयरलाइंस! अब भारत सरकार तलाश रही ये नया रास्ता, जानिए क्या है प्लान

पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से जूझ रही भारतीय एयरलाइंस के लिए जल्द ही राहत भरी खबर आ सकती है. भारत सरकार पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली फ्लाइट्स के लिए ऑप्शनल एयर रूट तय करने पर तेज़ी से काम कर रही है. इसके तहत भूटान और चीन के शिनजियांग एयरस्पेस के इस्तेमाल को लेकर पिछले एक साल से बातचीत चल रही है, जिससे उड़ानों का समय और परिचालन खर्च दोनों कम हो सकेंगे.

एक नजर में समझें पूरी बात

  • सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के एयरस्पेस का विकल्प तलाश रहा भारत
  • सूत्रों की मानें भारत सरकार वैकल्पिक एयर रूट को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रही
  • सूत्रों की मानें भूटान के ऊपर से वैकल्पिक एयर रूट की संभावना पर बातचीत
  • चीन के साथ शिनजियांग के एयरस्पेस के इस्तेमाल को लेकर भी बातचीत
  • MEA इस मामले में चीनी अधिकारियों के संपर्क में
  • वैकल्पिक एयर रूट को लेकर बातचीत एक साल से ज्यादा समय से जारी
  • पाकिस्तान का एयरस्पेस अप्रैल 2025 से भारतीय विमानों के लिए बंद है
  • एयरस्पेस बंद होने से पश्चिमी देशों की उड़ानों के लिए लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है

भूटान और चीन के रास्ते पर हो रही बातचीत

जी हां सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भूटान के ऊपर से वैकल्पिक एयर रूट की संभावना पर बातचीत चल रही है. इसके साथ ही चीन के साथ भी शिनजियांग के एयरस्पेस के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हो रही है. विदेश मंत्रालय (MEA) इस मामले में सीधे चीनी अधिकारियों के संपर्क में है. सूत्रों का कहना है कि इस ऑप्शनल एयर रूट को लेकर बातचीत एक साल से ज्यादा समय से जारी है.

पाकिस्तान का एयरस्पेस भारतीय विमानों के लिए बंद

गौरतलब है कि पाकिस्तान का एयरस्पेस अप्रैल 2025 से भारतीय विमानों के लिए बंद है. इसकी वजह से पश्चिमी देशों की तरफ जाने वाली फ्लाइट्स को लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है, जिससे एयरलाइंस पर ऑपरेशनल दबाव बढ़ गया है.

दूसरे रूट पर सहमति बनी तो मिलेगी राहत

सूत्रों के मुताबिक अगर भारत को किसी दूसरे एयर रूट पर सहमति मिल जाती है, तो इससे भारतीय एयरलाइंस पर पड़ रहा ऑपरेशनल दबाव कम होने की उम्मीद है. भूटान के ऊपर से रूट खुलने या चीन के शिनजियांग एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत मिलने से भारतीय विमानों को लंबे और महंगे रूट से बचने का मौका मिल सकता है.

आसान शब्दों में कहें तो पाकिस्तान के अपना एयरस्पेस बंद करने की वजह से भारतीय उड़ानों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा था, जिससे एयरलाइंस का तेल और पैसा दोनों ज़्यादा खर्च हो रहा था. अब अगर चीन और भूटान के रास्ते की बातचीत पक्की हो जाती है, तो पाकिस्तान की दादागिरी भी खत्म होगी और हमारी एयरलाइंस का समय व खर्च भी बचेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!