September 30, 2026 9:14 am

BREAKING NEWS

नेपाल की बारिश से बिहार में आएगी तबाही! गंडक बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड 5.43 लाख क्यूसेक पानी, कई जिलों में स्थिति गंभीर Aaj Ka Panchang: चतुर्थी-पंचमी तिथि का होगा श्राद्ध, मनेगी मासिक कार्तिगाई, देखें 30 सितंबर का पंचांग उत्तराखंड में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें देहरादून से पिथौरागढ़ तक की लेटेस्ट रेट लिस्ट DRDO Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन; जानें योग्यता और लास्ट डेट IND vs WI 2nd ODI: कंगाली में आटा गीला… वेस्टइंडीज का सबसे खतरनाक खिलाड़ी चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर त्योहारी सीजन की बड़ी सौगात! दिल्ली, चंडीगढ़ और ऋषिकेश से बिहार के लिए दौड़ेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

IND vs WI 2nd ODI: कंगाली में आटा गीला… वेस्टइंडीज का सबसे खतरनाक खिलाड़ी चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर

India vs West Indies: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से ठीक पहले वेस्टइंडीज को 440 वोल्ट का झटका लगा है. पिछले मैच के शतकवीर जस्टिन ग्रीव्स काफ इंजरी के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में जस्टिन ग्रीव्स ने ओपनिंग करते हुए 101 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस लिहाज से देखें तो वेस्टइंडीज के लिए ये तगड़ा झटका है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने मंगलवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम में सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने के दौरान ग्रीव्स को काफ इंजरी (पिंडली में चोट) हो गई थी. जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के विरुद्ध वनडे सीरीज के पहले मैच में 101 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम 296 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी और भारत ने 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया.

जस्टिन ग्रीव्स चोट के कारण दूसरे वनडे से बाहर

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, “जस्टिन ग्रीव्स काफ इंजरी के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं. ग्रीव्स को सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी के दौरान यह चोट लगी थी.”

ग्रीव्स की चोट मेहमान टीम के लिए एक बड़ा झटका इसलिए है, क्योंकि ग्रीव्स ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाते हुए जॉन कैंपबेल के साथ 19 ओवरों में 135 रन जुटाए थे. इस जोड़ी को तोड़ने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले में वापसी की थी. ग्रीव्स के अलावा, जॉन कैंपबेल ने 62 रन, जबकि आमिर जंगू ने नाबाद 58 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 295/7 के स्कोर तक पहुंचाया. इस पारी के दौरान कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए.

इसके जवाब में भारत ने 41.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की. रोहित 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़कर टीम को 225 के स्कोर तक पहुंचा दिया. गिल 14 बाउंड्री के साथ 110 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ (13) के साथ 75 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!