September 30, 2026 11:31 am

BREAKING NEWS

Petrol Diesel Price Today: 30 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में कीमत उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, 136 के लिए हेलीकॉप्टर अभियान Indian Railway: दिवाली-छठ में नहीं होगी ट्रेनों में भीड़, टिकट की मारामारी पर रेलवे का मेगा प्लान, 102 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी स्पैम कॉल्स का खेल खत्म! TRAI का नया आदेश, पहली गलती पर 15 दिन आउटगोइंग बंद, दूसरी बार में 1 साल के लिए सिम होगी ब्लॉक वुशु से कुराश तक: इन ‘अनजान’ खेलों में चमक रहा भारत का सितारा, एशियन गेम्स में बना रहे रिकॉर्ड नेपाल की बारिश से बिहार में आएगी तबाही! गंडक बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड 5.43 लाख क्यूसेक पानी, कई जिलों में स्थिति गंभीर

त्योहारी सीजन की बड़ी सौगात! दिल्ली, चंडीगढ़ और ऋषिकेश से बिहार के लिए दौड़ेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

Festival Special Train: दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी सौगात दी है. रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर 8 स्पेशल ट्रेनें (दिवाली-छठ स्पेशल) चलाने का ऐलान किया है. इससे दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर और ऋषिकेश जैसे शहर पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और जोगबनी जैसे प्रमुख बिहार के इलाकों से जुड़ेंगे.

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को भारी भीड़ से राहत मिलेगी और सीटों की उपलब्धता आसान होगी.

1. चंडीगढ़-पटना स्पेशल

ट्रेन नंबर 04512/04511 चंडीगढ़ और पटना के बीच चलेगी.

  • 04512 चंडीगढ़ से पटना: 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026, 9 फेरे
  • 04511 पटना से चंडीगढ़: 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026, 9 फेरे

2. फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल

04616/04615 फिरोजपुर कैंट और पटना के बीच चलेगी.

  • 04616 फिरोजपुर कैंट से पटना: 6 अक्टूबर से 24 नवंबर, 8 फेरे
  • 04615 पटना से फिरोजपुर कैंट: 7 अक्टूबर से 25 नवंबर, 8 फेरे

3. आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल

04008/04007 ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और जोगबनी के बीच चलेगी.

  • 04008 आनंद विहार से जोगबनी: 10 अक्टूबर से 7 नवंबर, 5 फेरे
  • 04007 जोगबनी से आनंद विहार: 11 अक्टूबर से 8 नवंबर, 5 फेरे

4. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल

04028/04027 ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी.

  • 04028 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर: 13 अक्टूबर से 24 नवंबर, 13 फेरे
  • 04027 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार: 14 अक्टूबर से 25 नवंबर, 13 फेरे

5. दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल

04010/04009 ट्रेन दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच चलेगी.

  • 04010 दिल्ली से सीतामढ़ी: 15 अक्टूबर से 19 नवंबर, 6 फेरे
  • 04009 सीतामढ़ी से दिल्ली: 17 अक्टूबर से 21 नवंबर, 6 फेरे

6. आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल

04014/04013 ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और लौकहा बाजार के बीच चलेगी.

  • 04014 आनंद विहार से लौकहा बाजार: 16 सितंबर से 29 नवंबर, 75 फेरे
  • 04013 लौकहा बाजार से आनंद विहार: 17 सितंबर से 30 नवंबर, 75 फेरे

festive special trains

7. योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल

04314/04313 ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश और एएमुजफ्फरपुर के बीच चलेगी.

  • 04314 ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर: 4 अक्टूबर से 29 नवंबर, 9 फेरे
  • 04313 मुजफ्फरपुर से ऋषिकेश: 5 अक्टूबर से 30 नवंबर, 9 फेरे

8. आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल

04096/04095 ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और पाटलिपुत्र के बीच चलेगी.

  • 04096 आनंद विहार से पाटलिपुत्र: 1 अक्टूबर से 29 नवंबर, 60 फेरे
  • 04095 पाटलिपुत्र से आनंद विहार: 2 अक्टूबर से 30 नवंबर, 60 फेरे

यात्रियों को मिलेगी राहत

दिवाली और छठ के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने और अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!