September 30, 2026 10:49 am

BREAKING NEWS

उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, 136 के लिए हेलीकॉप्टर अभियान Indian Railway: दिवाली-छठ में नहीं होगी ट्रेनों में भीड़, टिकट की मारामारी पर रेलवे का मेगा प्लान, 102 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी स्पैम कॉल्स का खेल खत्म! TRAI का नया आदेश, पहली गलती पर 15 दिन आउटगोइंग बंद, दूसरी बार में 1 साल के लिए सिम होगी ब्लॉक वुशु से कुराश तक: इन ‘अनजान’ खेलों में चमक रहा भारत का सितारा, एशियन गेम्स में बना रहे रिकॉर्ड नेपाल की बारिश से बिहार में आएगी तबाही! गंडक बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड 5.43 लाख क्यूसेक पानी, कई जिलों में स्थिति गंभीर Aaj Ka Panchang: चतुर्थी-पंचमी तिथि का होगा श्राद्ध, मनेगी मासिक कार्तिगाई, देखें 30 सितंबर का पंचांग

उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, 136 के लिए हेलीकॉप्टर अभियान

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण ट्रेकिंग रूट प्रभावित हुए हैं। गोमुख-तपोवन ट्रेक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रेकर्स को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गंगोत्री धाम पहुंचाया।

बताया गया कि 121 ट्रेकर्स पिछले दो-तीन दिनों में गोमुख और तपोवन क्षेत्र में ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए पहुंचे थे। शनिवार दोपहर बाद अचानक तेज बर्फबारी शुरू होने से ट्रेक पर आवाजाही मुश्किल हो गई। कई स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ था। इसके बाद प्रशासन और वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वहीं उत्तरकाशी के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंसे पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स के लिए भी हेलीकॉप्टर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शुरुआत में 136 लोगों को अलग-अलग उच्च हिमालयी रूटों पर फंसा बताया गया था। इनमें हाई अल्टीट्यूड एक्सपीडिशन के सदस्य, कालिंदी पास और ऑडन कोल क्षेत्र में मौजूद ट्रेकर्स शामिल थे।

ऑडन कोल क्षेत्र में फंसे 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया गया और आर्मी बेस अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बाद में कालिंदी खाल क्षेत्र में फंसे 19 ट्रेकर्स को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

इधर बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर और खाती गांव के पास 43 ट्रेकर्स के फंसे होने की जानकारी सामने आई। प्रशासन के मुताबिक सभी सुरक्षित हैं।

मौसम में सुधार के बाद दो दिनों से प्रभावित चारधाम यात्रा भी सोमवार को दोबारा शुरू कर दी गई। यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हुई। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम और सड़क की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!