September 30, 2026 11:45 am

BREAKING NEWS

Petrol Diesel Price Today: 30 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में कीमत उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, 136 के लिए हेलीकॉप्टर अभियान Indian Railway: दिवाली-छठ में नहीं होगी ट्रेनों में भीड़, टिकट की मारामारी पर रेलवे का मेगा प्लान, 102 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी स्पैम कॉल्स का खेल खत्म! TRAI का नया आदेश, पहली गलती पर 15 दिन आउटगोइंग बंद, दूसरी बार में 1 साल के लिए सिम होगी ब्लॉक वुशु से कुराश तक: इन ‘अनजान’ खेलों में चमक रहा भारत का सितारा, एशियन गेम्स में बना रहे रिकॉर्ड नेपाल की बारिश से बिहार में आएगी तबाही! गंडक बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड 5.43 लाख क्यूसेक पानी, कई जिलों में स्थिति गंभीर

DRDO Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन; जानें योग्यता और लास्ट डेट

DRDO DIPR Recruitment 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) समय-समय पर अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां निकालता रहता है. लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली स्थित ‘डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च’ (DIPR) ने भी आईटीआई पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस की नई भर्ती निकाली है.

इस भर्ती की खास बात ये है कि इसमें ग्रेजुएट या डिप्लोमा धारक आवेदन नहीं कर सकते, ये मौका विशेष रूप से ITI सर्टिफिकेट धारकों के लिए है. अगर आप DRDO में काम करने का सपना देखते हैं, तो ये एक शानदार अवसर हो सकता है. चयन के बाद उम्मीदवारों को 1 साल की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ ही हर महीने नियमानुसार स्टाइपेंड भी मिलेगा.

DRDO में कितनी भर्तियां?

डीआरडीओ (DRDO) में विभिन्न ट्रेड्स के लिए कुल 24 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा 14 पद COPA ट्रेड के लिए हैं. इसके अलावा डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (इंग्लिश/हिंदी) और इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस ट्रेड में 2-2 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. वहीं, स्टुवर्ड और फोटोग्राफर ट्रेड के लिए 1-1 पद आरक्षित है.

DRDO भर्ती 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित ट्रेड में SCVT या NCVET (NCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.

  • रजिस्ट्रेशन शर्त: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों का केंद्र सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है.

  • आयु सीमा: अप्रेंटिस नियमों के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.

कैसे होगा सेलेक्शन?

डीआरडीओ के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन परीक्षा या ट्रेड में प्राप्त अंकों के जरिए किया जाएगा. इसके बाद सेलेक्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम मेरिट लिस्ट को कैटेगिरी वाइज जारी किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों अप्रेंटिशिप की ट्रेनिंग की जानकारी आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल करके दी जाएगी. जॉइनिंग के बाद उम्मीदवारों को पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी सबमिट करना होगा.

DRDO Vacancy 2026: कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

स्टुवर्ड, डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट इंग्लिश/हिंदी, मल्टीमीडिया और वेब पेज डिजाइनर और COPA ट्रेड में चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीना 9,600 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. जबकि, फोटोग्राफर और इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस ट्रेड में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10,560 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा.

कैसे और कहां से करना होगा अप्लाई?

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का फॉर्मेट ऑनलाइन तरीका अपनाकर डाउनलोड करना होगा. डीआरडीओ की अप्रेंटिसशिप वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर E08260700022 कोड को यूज कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरे और उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ स्कैन करके [email protected] पर ईमेल कर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!