October 2, 2026 3:51 am

BREAKING NEWS

दिव्यांग सहायता योजना से संकट की घड़ी में मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं रोशनी PNG कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर खत्म: MyPNG पोर्टल लॉन्च, घर बैठे नया कनेक्शन, बिलिंग और शिकायत समाधान होगा आसान छत्तीसगढ़ के छह विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम: रोजाना ₹300 बचाकर 5 साल में पाएं ₹1.02 लाख का सिर्फ ब्याज, जानिए पूरा गणित और नियम सेवा संकल्प अभियान : सेवा का मान, स्वच्छताकर्मियों का सम्मान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार दीपावली पर घर ला रहे हैं नई कार? जानिए भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी कौन सी कंपनी, बिक्री के आंकड़ों ने चौंकाया!

पितृ पक्ष में सेवा का संकल्प, संजीवनी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 

पितृ पक्ष में सेवा का संकल्प, संजीवनी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

मुरैना
पितृ पक्ष के अवसर पर पूर्वजों की स्मृति में सेवा और स्वास्थ्य का संकल्प लेकर संजीवनी हॉस्पिटल, बड़ोखर चौराहा, अंबाह रोड द्वारा 1 से 10 अक्टूबर तक विशेष निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू मिश्रा, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल तोमर तथा हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. तनुज डंडोतिया मरीजों का निःशुल्क परामर्श करेंगे। महिलाओं को मासिक धर्म, गर्भावस्था, बांझपन, गर्भाशय एवं अंडाशय से संबंधित समस्याओं के संबंध में सलाह दी जाएगी। वहीं बच्चों में बुखार, सर्दी-खांसी, सांस संबंधी परेशानी, कमजोरी, पोषण एवं विकास संबंधी समस्याओं का परामर्श मिलेगा।

हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं में घुटने, कमर और गर्दन के दर्द, गठिया, चोट, फ्रैक्चर तथा हड्डियों की कमजोरी सहित अन्य समस्याओं पर चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, रक्त एवं पेशाब की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा पहुंचाना है। प्रबंधन ने आमजन से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

स्थान: संजीवनी हॉस्पिटल, बड़ोखर चौराहा, अंबाह रोड, मुरैना।
समय: प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक।
संपर्क: 9755625501

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!