October 2, 2026 11:40 am

BREAKING NEWS

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मकरोनिया-मुरैना के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: त्योहारों से पहले 5% तक बढ़ा डीए, जानें अब खाते में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी आज का पंचांग 2 अक्टूबर: सप्तमी श्राद्ध पर व्यतिपात व वरीयान योग, जानें भद्रा, राहुकाल और तर्पण का शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के ताजा भाव जारी: कमर्शियल LPG के दाम बढ़े, घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर; देखें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों की लिस्ट ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान, नागरिकों को मिलेंगी त्वरित सेवाएं; 3-4 अक्टूबर को शिविर बिना सीमेंट जुड़े खड़े हैं 16 मंदिर: यहां का कुंड बताता है मौसम का हाल, जानें अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव का रहस्य

MP BJP का नया हाईटेक मुख्यालय लगभग तैयार, फरवरी 2027 में गृह प्रवेश की तैयारी

 

भोपाल 

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही अपना नया और अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय मिलने वाला है। भोपाल के दीनदयाल परिसर में बन रही इस बहुमंजिला इमारत का काम अब अपने अंतिम चरण में है।

इंटीरियर और फिनिशिंग का काम पूरा होने में करीब चार महीने का समय और लगेगा। माना जा रहा है कि पार्टी फरवरी 2027 में इस भव्य भवन में आधिकारिक रूप से गृह प्रवेश कर लेगी। इसके साथ ही, नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी के रहने के लिए दीपावली तक एक फ्लोर पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।

समर्पण दिवस पर हो सकता है गृह प्रवेश
पुराने दफ्तर की तरह ही यह नया कार्यालय भी जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित होगा। सूत्रों की मानें तो 11 फरवरी को पंडित जी की पुण्यतिथि होती है, जिसे भाजपा ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाती है (इस दिन कार्यकर्ता पार्टी फंड में अपना योगदान देते हैं)।

पूरी संभावना है कि इसी दिन या इसके एक-दो दिन पहले नए दफ्तर का लोकार्पण किया जाए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कुछ दिन पहले हुई एक समीक्षा बैठक में दीपावली तक कम से कम दो फ्लोर रहने और काम करने लायक तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

तीन खास हिस्सों में बंटा होगा पूरा परिसर
यह विशाल कार्यालय मुख्य रूप से तीन अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिनके नाम ‘संकल्प’, ‘समर्पण’ और ‘सहयोग’ रखे गए हैं…

    संकल्प (मुख्य कार्यालय): यह 11 से 12 मंजिला मुख्य प्रशासनिक इमारत होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का कक्ष होगा। इसके अलावा यहां मीडिया और सोशल मीडिया का वार रूम तथा उच्च स्तरीय बैठकों के लिए कक्ष बनाए जा रहे हैं।

    समर्पण (पदाधिकारी निवास): चार मंजिला यह ब्लॉक प्रदेश और केंद्रीय नेताओं के ठहरने के लिए होगा। इसमें अतिथियों के लिए योग और अध्ययन कक्ष की भी सुविधा होगी।

    सहयोग (प्रशासनिक ब्लॉक): सात मंजिला इस हिस्से का उपयोग कर्मचारियों के कामकाज और सुरक्षा व्यवस्था के संचालन के लिए किया जाएगा।

हाई-टेक सुविधाओं और ग्रीन एनर्जी से लैस होगा नया दफ्तर
लगभग 1.5 एकड़ (65,000 वर्ग फुट) जमीन पर बन रहे इस नए प्रदेश मुख्यालय का कुल बिल्ट-अप एरिया 1.15 लाख से 1.25 लाख वर्ग फुट के बीच होगा। इसे पूरी तरह से भारतीय वास्तु शास्त्र और ‘ग्रीन एनर्जी’ के कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!