BREAKING NEWS

114 नए राफेल जेट्स से आसमान में मचेगा भारत का डंका! ₹3.25 लाख करोड़ की मेगा डील पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा ऐलान, जानें कब होगी फाइनल नेस्ले के 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' पर FSSAI का बड़ा एक्शन: लैब जांच में निकला अनसेफ और सब-स्टैंडर्ड, तत्काल बिक्री रोकने के आदेश सेवा संकल्प अभियान: सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, जगमोहन को घर बैठे मोबाइल पर मिले बेटी के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र AI से कारोबार में बढ़ी अनिश्चितता, टैरिफ और एक्सपोर्ट कंट्रोल का भारी दबाव: पीएम के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा का बड़ा बयान खिलाड़ी तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरे – मंत्री श्री टंक राम वर्मा FD मैच्योर हो गई लेकिन पैसा नहीं निकाला तो क्या होगा? जानिए RBI का नया नियम और ब्याज का पूरा गणित

मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026

 मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

 मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

 मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम जिंदा में कौशिक समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में शिक्षा, कला, खेल, सामाजिक कार्य एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रतिभाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय ने कहा कि समाज की प्रतिभाएं अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का गौरव बढ़ा रही हैं। ऐसे प्रतिभावान युवाओं और विद्यार्थियों का सम्मान एवं प्रोत्साहन उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने प्रतिभाओं से निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कौशिक समाज के पदाधिकारी, सामाजिकजन, जनप्रतिनिधि, प्रतिभागी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह में प्रतिभाओं के सम्मान के साथ समाज की एकजुटता और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!