October 14, 2026 2:40 am

BREAKING NEWS

गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026

बोड़ला सर्किट हाउस में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं किसानों ने किया स्वागत, किसान हितैषी निर्णय के लिए जताया आभार

बोड़ला सर्किट हाउस में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं किसानों ने किया स्वागत, किसान हितैषी निर्णय के लिए जताया आभार

गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर आज बोड़ला सर्किट हाउस में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के किसानों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। किसानों ने उन्हें गन्ना भेंटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और गन्ना उत्पादकों के हित में लिए गए निर्णय के लिए बधाई देते हुए आभार जताया।

किसानों ने कहा कि गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने से जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। इससे खेती की लागत निकालने में मदद मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गन्ने का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ेगा तथा गन्ने की खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर किसानों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह निर्णय गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत और उत्साह का विषय है।

*किसानों ने गन्ना भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन*
बोड़ला सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत के दौरान भारतीय किसान संघ कवर्धा के जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष श्री पंकज वर्मा सहित किसान श्री विनोद वर्मा, श्री महेश वर्मा, श्री टीकाराम साहू, श्री तुलश धुर्वे, श्री प्रदुम्न वर्मा एवं श्री रामफल वर्मा ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का गन्ना भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी ने गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और किसानों के हितों के प्रति संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!