October 14, 2026 8:50 pm

BREAKING NEWS

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेवा संकल्प अभियान-2026 : सेवा की कहानी: कभी पति थे बेरोजगार और बच्चों की पढ़ाई थी मुश्किल, आज सुप्रिया ने स्वरोजगार से बदल दी परिवार की तकदीर सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से रामचंद्र यादव के परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का संबल कुकरमुत्तों की तरह खुल रहे फर्जी कृषि कॉलेजों पर लगेगी लगाम, जल्द बनेगी एग्रीकल्चर काउंसिल- शिवराज सिंह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न

सेवा की कहानी : पीएम-किसान सम्मान निधि से देवरूप सिंह को मिला खेती का सहारा

रायपुर,14 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को मिल रहे संबल और उनके जीवन में आए बदलावों की कहानियां सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती-किसानी से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने में मददगार बन रही है। सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत पर्री के किसान श्री देवरूप सिंह के लिए भी यह योजना राहत का माध्यम बनी है।

श्री सिंह बताते हैं कि सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण खेती के जरूरी काम और परिवार की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करना कई बार कठिन हो जाता था। जरूरत पड़ने पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। अब योजना के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त से उन्हें खेती-किसानी और दैनिक जरूरतों के कुछ खर्च पूरे करने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि यह सहायता राशि सीमित आय वाले किसान परिवारों के लिए उपयोगी है। योजना का लाभ मिलने पर श्री देवरूप सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके अनुसार, समय पर मिलने वाली सहायता से खेती के छोटे खर्चों की चिंता कम हुई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!