October 21, 2026 9:20 pm

BREAKING NEWS

विशेष लेख : सामुदायिक डबरी निर्माण से जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में खेल अधोसंरचना का विस्तार, खिलाड़ियों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय समय-सीमा में पूर्ण हो आशिमा मॉल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर Google Maps में अब दिखेगी McLaren F1 कार, ब्लू एरो की जगह ऐसे करें सेटिंग विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय

वीर जवानों के शहादत ने छत्तीसगढ़ में लौटाई शांति-मंत्री श्री केदार कश्यप

जगदलपुर, 21 अक्टूबर 2026

शहीद स्मृति दिवस पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शहीद जवानों को किया नमन

शहीद स्मृति दिवस पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शहीद जवानों को किया नमन

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका में वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की।
वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इन वीर सपूतों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोने का दुःख अपूरणीय होता है। इसके बावजूद शहीद जवानों के परिजनों का धैर्य, साहस और राष्ट्र के प्रति सम्मान हम सभी को प्रेरणा देता है। इन परिवारों का त्याग भी राष्ट्र के प्रति समर्पण की एक मिसाल है। शहीदों की स्मृतियों को संजोना और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि पुलिस के जवान विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। समाज में शांति स्थापित करने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून का शासन बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर चलते हुए देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करना है। इन वीर जवानों की शहादत हमें सदैव साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी। राष्ट्र अपने इन वीर सपूतों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग का सदैव ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!