October 27, 2026 5:27 am

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर लोकभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शपथ ली। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है।

सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू ने लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” की शपथ दिलाई। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया।

’भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है उद्देश्य’

सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ाना, कार्यप्रणाली में निष्ठा सुनिश्चित करना और एक भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करना है। इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सतर्कता के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!