October 27, 2026 8:30 pm

BREAKING NEWS

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा गैरसैंण में सियासी संग्राम: कांग्रेस-उक्रांद का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने की अपील’ चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति

पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026

पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार

पत्थरों को तराशकर खूबसूरत मूर्तियों का आकार देने वाले एक पिता की सबसे बड़ी ख्वाहिश है कि उसकी बेटियां पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारें। अपनी कला से दूसरों की आस्था और कल्पनाओं को साकार करने वाला यह पिता अब अपनी बेटियों के सपनों को भी नई उड़ान देना चाहता है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी निवासी मूर्तिकार श्री मनोज कुमार गंगबेर की इसी उम्मीद को छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ने नया संबल दिया है। योजना के तहत उनकी बेटी ऐश्वर्या को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से परिवार में खुशी और आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है।

बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने
श्री मनोज कुमार गंगबेर अपनी मेहनत और कलात्मक हुनर से पत्थरों को आकर्षक मूर्तियों में ढालते हैं। मूर्तिकारी ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। काम के ऑर्डर के अनुसार होने वाली आमदनी से घर की जरूरतें पूरी करने के साथ दो बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए आसान नहीं था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देने का संकल्प लिया। उनकी इच्छा थी कि बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और जीवन में आगे बढ़ें।
इसी दौरान श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक श्री गंगबेर को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बेटी ऐश्वर्या के लिए आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे ऐश्वर्या के बैंक खाते में अंतरित की गई।

पिता की मेहनत और शासन की योजना से बेटी के सपनों को मिला सहारा
बेटी के खाते में सहायता राशि पहुंचने से परिवार की आर्थिक चिंता कुछ कम हुई है। इस राशि से ऐश्वर्या की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। श्री गंगबेर के लिए यह सहयोग इसलिए भी विशेष है, क्योंकि अब वे अपनी आजीविका के साथ बेटी की पढ़ाई को लेकर अधिक आश्वस्त हैं। जिस पिता के हाथ पत्थरों को सुंदर आकार देते हैं, उन्हीं हाथों की मेहनत से संजोए गए बेटी के सपनों को अब शासन की योजना का सहारा मिला है।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बेटी ऐश्वर्या को मिली 20 हजार रुपये 
श्री मनोज कुमार गंगबेर खुशी व्यक्त करते हुए कहते हैं,  कि मूर्तिकारी से होने वाली सीमित आमदनी में परिवार चलाने के साथ बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाना कठिन होता है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मेरी बेटी ऐश्वर्या को 20 हजार रुपये मिले हैं। इससे उसकी पढ़ाई में मदद मिलेगी और हमारी चिंता भी कम हुई है। इस सहयोग के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्रम विभाग का हृदय से आभारी हूं।

ऐश्वर्या अपनी मेहनत से सपनों को साकार करना चाहती है
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में संचालित योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही हैं। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बेटियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके बेहतर भविष्य की राह आसान बना रही है। लोहरसी की ऐश्वर्या की यह कहानी केवल 20 हजार रुपये की सहायता मिलने की नहीं, बल्कि उस पिता के विश्वास और उम्मीदों को मजबूती मिलने की कहानी है, जो अपनी मेहनत से बेटियों के सपनों को साकार करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!