October 29, 2026 2:54 am

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं एवं माताओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने तथा माँ और बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देने में मदद मिल रही है। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सहसपुर की निवासी श्रीमती रेखा बारीक भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं।

श्रीमती बारीक ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। पहली संतान के जन्म पर उन्हें योजना के तहत दो किस्तों में कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इसमें पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपये तथा दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपये प्रदान किए गए। वहीं, दूसरी बेटी के जन्म पर उन्हें 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एकमुश्त प्राप्त हुई। इस राशि से उन्हें बच्चों के पोषण एवं देखभाल में आर्थिक मदद मिली। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उनका पंजीयन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत कराया गया था। इसके बाद योजना की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि राशि सीधे खाते में आने से योजना का लाभ प्राप्त करना सरल और सुविधाजनक रहा।

श्रीमती रेखा बारीक ने योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य और बच्चों के पोषण पर ध्यान देने में महत्वपूर्ण सहयोग करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!